Sarkari Khabar

छाल थाना प्रभारी का तबादला, खरसिया चौकी का मिला प्रभार, रायगढ़ एसपी ने जारी की तबादला सूची, पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल

रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार छाल थाना प्रभारी का स्थानांतरण करते हुए उन्हें खरसिया चौकी का प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, क्षेत्रीय पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह तबादला किया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारी को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

1001966735

पुलिस विभाग के अनुसार, इस बदलाव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लंबित मामलों के निराकरण में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के तबादले को नियमित प्रक्रिया बताया गया है, जिसका उद्देश्य कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनाए रखना है।

1:- छाल थाना प्रभारी कों खरसिया चौकी का प्रभार

2:- तमनार थाना प्रभारी कों रायगढ़ रक्षित केंद्र

अब देखना यह हैं की लिस्ट आने के बाद अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना में प्रभार ग्रहण करते हैं या नहीं…

सोशल मीडिया पर घिरी धरमजयगढ़ नगर पंचायत, विकास कार्यों को लेकर जनता का फूटा गुस्सा

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!