चुनाव जिताओ सबसे पहला कार्य मुक्तिधाम का तट, मंगल भवन रखरखाव करवाऊंगा :- नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार

चुनावी वादे भूल गए भाजपा से धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार,जनता पूछ रही — वादे कब होंगे पूरे?
धरमजयगढ़। नगर पंचायत चुनाव के दौरान बड़े-बड़े विकास कार्यों का वादा करने वाले भाजपा से नगर धरमजयगढ़ पंचायत अध्यक्ष अब अपने ही घोषणाओं को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। चुनाव जीतने से पहले भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जीत हासिल करते ही सबसे पहले मुक्तिधाम तटबंध निर्माण, मंगल भवन का रखरखाव तथा बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इन कार्यों की जमीन पर कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।
*वादे बनकर रह गए घोषणा तक*
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि चुनाव के समय विकास के नाम पर किए गए वादे अब सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं। अनिल सरकार भाजपा के प्रत्याशी थे और जनता कों भाजपा से उम्मीदें थी पर अब देखा जाए तों मुक्तिधाम तटबंध की स्थिति पहले से भी बत्तर हो गई है, मंगल भवन में नंगे पैर चल नहीं सकते है, जबकि बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण अब तक शुरू भी नहीं हो पाया।

* चुनाव में किए बड़े-बड़े वादे भूले नगर पंचायत अध्यक्ष, जीत के बाद वादा बना जुमला*
धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष अब अपने ही वादों को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं। चुनाव प्रचार के समय जनता से किए गए कई महत्वपूर्ण वादे चुनाव जीतते ही ठंडे बस्ते में चले गए, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
*जमीन पर नहीं दिख रहा विकास*
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चुनाव के दौरान विकास के नाम पर उम्मीदें जगाई गईं, लेकिन आज भी मुक्तिधाम की स्थिति बदहाल है, मंगल भवन उपेक्षा का शिकार बना हुआ है और बस स्टैंड सौंदर्यीकरण सिर्फ घोषणा तक सीमित है। लोगों का आरोप है कि वादे सिर्फ वोट हासिल करने का जरिया बनकर रह गए।

*जनता में बढ़ रही नाराजगी*
जनता का कहना हैं कि अध्यक्ष महोदय ज़ब चुनाव जीतने से पहले इतने बड़े बड़े वादे किए थे और उसे भूल गए। उन्होंने कहा था जितने के बाद सबसे पहला कार्य यह करवाऊंगा तों क्या अबतक अध्यक्ष महोदय नें कोई कार्य करवाया ही नहीं या अपना वादा भूल गए? आने वाले समय में इसका खामियाजा उन्हें चुनाव में चुकाना पड़ेगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनावी मंच से किए गए वादे आखिर कब पूरे करेंगे अध्यक्ष साहब। नगरवासियों की नजरें नगर पंचायत अध्यक्ष की अगली कार्ययोजना पर टिकी हुई हैं।




