चंद घंटों में नायब तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय कों मिला लैलूंगा का प्रभार, कार्य के प्रति ईमानदारी का मिला फल

धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत कापू तहसील के तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय (नायब तहसीलदार) कों रायगढ़ जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा की जिम्मेदारी सौपी गई थी वही धरमजयगढ़ में उनके कार्यों कों देखते हुए तबादलें के चंद घंटों में ही जिला कलेक्टर द्वारा लैलूंगा का नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ कर दिया गया हैं।
⚡बता दें की नायब तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय इससे पहले धरमजयगढ़ के नायब तहसीलदार के कार्यभार कों संभाल रहें थे यहां उनके कार्यों और निर्णयो कों देखते हुए कापू तहसीलदार बनाया गया। जिसके बाद से अचानक खबर आई की उन्हें कापू तहसीलदार से जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा की जिम्मेदारी दी गई हैं अब उसके चंद घंटों में ही उन्हें लैलूंगा का नायब तहसीलदार का प्रभार सौंप दिया गया हैं।
⚡नायब तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय हमेशा से अपने कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं इसी का नतीजा हैं कि SIR कार्य में जिले में कापू तहसील ने बाजी मारी है। और ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने कों मिली।




