बोर मशीन क्रय कर स्टॉक में रखने वार्ड पार्षद जानू सिदार ने दिया आवेदन

होली के बाद खरीदी का विभाग ने दिया आश्वासन
धरमजयगढ़। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर क्षेत्र में पूर्व तैयारी शुरू करने की मांग उठने लगी है। इसी कड़ी में वार्ड पार्षद जानू सिदार द्वारा नगर पंचायत प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए बोर मशीनों का क्रय कर उन्हें स्टॉक में रखने की मांग की गई है, ताकि अचानक उत्पन्न होने वाली पेयजल समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

पार्षद द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख
गर्मी के मौसम में नगर के कई वार्डों में जलस्तर गिरने और हैंडपंप या बोरवेल खराब होने के कारण पेयजल संकट की स्थिति निर्मित हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों में मशीन उपलब्ध नहीं होने से दिक्क़तो का सामना करना पड़ता हैं है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है।आवेदन में कहा गया है कि यदि नगर पंचायत द्वारा पहले से बोर मशीनों का क्रय कर उनका भंडारण किया जाए तो आपात स्थिति में तत्काल उपयोग किया जा सकेगा और स्थानीय निवासियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह व्यवस्था नगर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) एवं नगर पंचायत के इंजीनियर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया है कि होली पर्व के बाद बोर मशीनों की खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी को देखते हुए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।नगरवासियों ने पार्षद की इस पहल को जनहित से जुड़ा कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या से राहत दिलाएगा, अब देखना हैं की नगर पंचायत बोर मशीन क्रय करता हैं या नहीं ।
थाने में आवेदन पर नहीं दी जा रही पावती! छाल थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक तक पहुंची शिकायत




