फर्जी पत्रकारों से सावधान, धरमजयगढ़ में डरा धमकाकर मांग रहा था पैसा, शिकायत दर्ज

*फर्जी पत्रकार कोरबा से आकर रायगढ़ में कर रहा वसूली, थाने में शिकायत*
फर्जी पत्रकारों की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या लोगों का सिर दर्द बनते जा रहा है इस कारण समाज हित में कार्य करने वाले पत्रकार बदनाम हो रहे हैं लगातार ऐसे बढ़ते न्यूज़ पोर्टल की संख्या पत्रकारिता की छवि को धूमिल कर रही है हाल यह है कि 2000 से 3000 रुपए देकर कोई भी न्यूज़ पोर्टल बनवा लेता है जिसका पत्रकारिता से कोई लेना-देना नहीं और चल देता है रकम की वसूली करने। इसमें वह लोग बदनाम हो जाते हैं जो सच के साथ समाचार जनता तक पहुंचाने के लिए न्यूज़ पोर्टल का रास्ता अपनाते हैं पर फर्जी पत्रकारों ने ऐसे अच्छे पत्रकारों को बदनाम करने की कसम खा रखी है एक तरफ रायगढ़ जिले में सैकड़ो की संख्या में अच्छे पत्रकार मौजूद हैं वही कोरबा जिले के पत्रकार रायगढ़ जिले में आकर अवैध वसूली करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
और इन फर्जी पत्रकारों ने कमर कसते हुए अवैध वसूली करने के लिए मंडी प्रबंधकों को धमकाकर रुपए की मांग कर रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं यह कह रहा धरमजयगढ़ धान मंडी का 7 जनवरी कों हुआ घटना। किसी भी धान मंडी के प्रबंधकों से बात करें तो आप पाएंगे कि दूसरे दूसरे जिले से आकर फर्जी पत्रकार पैसे की मांग करते हैं और पैसे नहीं देने पर प्रबंधकों को डराया धमकाया जाता है इससे स्थानीय पत्रकार भी फर्जी पत्रकारों के इस कृत्य से उनके साथ बदनाम हो रहे हैं। अगर जानकारी इकट्ठा किया जाए तो धर्मजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जितने भी धान मंडी हैं उसमें कई ऐसे मामले सुनने को मिलेंगे जहां अन्य जिले के पत्रकार आकर पेट्रोल खर्च पानी के नाम पर रुपए की मांग करते हैं अगर यह लोग जन सेवा करने के लिए दूसरे जिले आते हैं तो यह सभी किसानों के मुद्दों को लेकर समाचार क्यों नहीं चलाते क्यों यह आते हैं और पैसे लेकर चले जाते हैं ऐसे में मंडी प्रबंधक भी डर कर छोटे-मोटे रकम से देकर उन्हें टाल देते हैं। ऐसा ही मामला धर्मजयगढ़ के धान मंडी में 7 जनवरी के शाम को देखने को मिला है योगेश झरिया जो खुद को कोरबा का पत्रकार बताता है वह धरमजयगढ़ धान मंडी में आकर धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था जैसे ही इसकी सूचना वहां के स्थानीय पत्रकारों नीरज विश्वास और मुकेश मौर्य को मिली वे लोग तुरंत मंडी पहुंचे तब उन्होंने देखा कि योगेश झरिया खुद को पत्रकार बता रहा और प्रखर राष्ट्रवाद नाम से न्यूज़ पोर्टल का बिल हाथ से लिखकर ₹3000 की मांग कर रहा है जब मंडी के आपरेटर भरत गुप्ता ने कहा प्रबंधक बाहर गए हैं तब उसने धमकाते हुए कहा तुम इस कुर्सी में बैठे हो पूरा पावर तुम्हारे पास है तुम पैसे दे सकते हो। वहीं स्थानीय पत्रकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब उससे पूछताछ की और पत्रकारिता संबंधित दस्तावेज और विज्ञापन दिखाने को बोला तब वह कोई कागजात नहीं दिखा पा रहा था और ना ही अपना न्यूज़ पोर्टल। जब उससे जनसम्पर्क विभाग का लेटर या कोई दस्तावेज की मांग की गई तब यह भी नहीं दिखा पाया। उल्टा कोरबा में किसी अपने वकील साथी को फोन लगाकर मामले की जानकारी देने लगा और उस वकील ने स्थानीय पत्रकारों को धमकाना शुरू किया
और वकालत दिखाते हुए अधिकार की बात करने लगा पर वह वकील शायद वकालत का अच्छे से पढ़ाई नहीं किया होगा या फिर वह भी फर्जी वकील होगा। अगर उसने पढ़ाई की होती तब ऐसे मामलों पर वह विरोध नहीं करता। इसके बाद पत्रकारों द्वारा धर्मजयगढ़ के एसडीओपी और थाना प्रभारी को रुपए वसूली की सूचना दी तब मौके पर पुलिस पहुंच योगेश झरिया को धरमजयगढ़ थाने ले आई और ऑपरेटर भरत गुप्ता ने लिखित शिकायत फर्जी पत्रकार के नाम पर की।

।
।
।
।
।
।




