
धरमजयगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में इस साल जनता विकास के मुद्दों को देखकर वोट करना चाह रही है वही वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी गोकुल यादव ने विकास के मुद्दों पर लम्बी चौड़ी लिस्ट तैयार की है जिसमें पूरे वार्ड की लगभग सभी समस्याओं की कतार है। वही गोकुल यादव का कहना है की वह अगर जीतते है तब वह वार्ड के विकास को प्राथमिकता देंगे।

जानकारी बता दे की इससे पहले गोकुल यादव पूर्व में नगरपंचयात उपाध्यक्ष रह चुके है जिसमें उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। जिसको देखते हुए उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जिसमें उन्होंने जी तोड़ मेहनत कर धरमजयगढ़ में भाजपा की लहर ला दी जिसका नतीजा यह है की वर्तमान में धरमजयगढ़ में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। यही सब कारणों और कार्यों को देखते हुए ज़ब वार्ड में जाकर चुनाव माहौल देखा गया तब माहौल एकतरफ़ा गोकुल यादव के पक्ष में दिखाई पड़ा।