सजल मधु का नाम गुंडा बदमाश हिस्ट्रीशिटर के लिस्ट से हटा
आगे लड़ाई लड़ने की कर रहें तैयारी
धरमजयगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है पिछले कई सालों से गुंडा बदमाश और हिस्ट्री सीटर की सूची में सजल मधु का नाम देखने को मिल रहा था इस कारण पत्रकार सजल मधु की छवि धूमिल हो रही थी यह मामला तब तुल पकड़ा जब थाना प्रभारी कमला पुसाम के कार्यकाल में धरमजयगढ़ थाने में उनका तस्वीर चश्पा हुआ और इसका समाचार भी प्रकाशित हो गया। वही लोग सजल मधु के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे थे कि यह कैसा पत्रकार है जिसका नाम गुंडा बदमाश की सूची में है और इस बात से पत्रकारों की छवि भी धूमिल हो रही थी। लोगो के नज़र में पत्रकारिता मजाक बनकर रह गया था, और लोगों की मानसिकता यहां बन रही थी की कोई भी पत्रकार बन सकता है और जितने गलत करने वाले लोग रहते हैं वहां अपने बचाव के लिए पत्रकारिता का रास्ता अपना लेते हैं। ताकि उन पर कोई उंगली ना उठा सके, पर उन्हें यह नहीं पता कि सजल मधु के नाम के साथ जो गुंडा बदमाश हिस्ट्री सीटर जुड़ा वहां पत्रकारिता करने के बाद में जुड़ा या कहें पत्रकारिता करते हुए जुड़ा। ऐसे में यह मामला और भयावाह हो जाता है कि जब एक पत्रकार के ऊपर कई मामले दर्ज कर दिए जाते हैं और उसे हिस्ट्री सीटर गुंडा बदमाश बना दिया जाता है तो एक आम आदमी का क्या होगा

हमारे चैनल के माध्यम से सजल मधु ने बात करते हुए जनता को यह सूचना दी की वर्तमान में उनका नाम हिस्ट्री सीटर गुंडा बदमाश की लिस्ट से हटा दिया गया है वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस लड़ाई को लड़ने के लिए उन्हें कई सालों से मानसिक प्रताड़ना झेलना पड़ा, हाल यह था कि उन्हीं के समाज में उन्हीं के लोग पीठ पीछे उनका मजाक बनाते थे और यह कहते थे यह तो हिस्ट्री सीटर गुंडा बदमाश है। पर उन्हें यह नहीं पता था की इन्हें जबरन फसाया गया है अगर ऐसा नहीं होता तो इतनी लड़ाई लड़ने के बाद आज क्यों उनका नाम इस लिस्ट से हटाया जाता। वहीं उनके नाम को इस सूची से हटाने के लिए कोर्ट से पहले ही आदेश आ चुका था परंतु यह फाइल कार्यालयों में दबा हुआ था जिस कारण आदेश के बाद भी 2-3 साल तक उन्हें यह यातना झेलना पड़ा, पुनः जब उन्होंने कोर्ट का रास्ता अपनाया तब जाकर उन्हें यह सफलता प्राप्त हुआ और अब पूरी तरह से उनका नाम गुंडा बदमाश की सूची से हटा दिया गया है जिसे वर्तमान में वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं। और इसी मामले पर आगे लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विवादित तमनार जिंदल का जनसुनवाई निरस्त, ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल




