Local News
गगनदीप सिंह कोमल बने अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ के सचिव

अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से हुआ। सचिव पद के लिए मुकाबला काफी रोचक रहा।

गगनदीप सिंह कोमल ने 26 मत पाकर जीत दर्ज की। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी और संघ के हित में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।





