Latest News
Trending
कोयला खदान के जनसुनवाई कों लेकर धरमजयगढ़ प्रशासन कर रहा तैयारी, ग्रामीणों में जमकर नाराजगी

धरमजयगढ़ के पुरुँगा में अडाणी का कोयला खदान शुरू वाला है जिसके लिए जनसुनवाई 11 नवम्बर कों रखी गई है। वही इस जनसुनवाई कों देखते हुए पुरुँगा और समरसिंघा सहित कई गांव के ग्रामीण नाराज़ है। वही अब ज़ब एसडीएम धरमजयगढ़ का एक लेटर जारी हुआ है जिसमें वे 11 नवम्बर कों हो रही जनसुनवाई के लिए कानूनी औपचारिकता पूरी कर रहें हैं, और कोल ब्लॉक् के लिए जो नियम कानून हैं और जनसुनवाई कराने के लिए जो दिशा निर्देश का पालन किया जाना चाइए वह तैयारी कर रहें हैं उसे देखते हुए ग्रामीणों में खूब नाराजगी दिखाई पड़ रही हैं। क्युकी ग्रामीणों का कहना हैं की वह अपनी ज़मीन किसी कों नहीं देंगे। और जहा सरकार कों उनकी सहायता करनी चाइए वही अब लग रहा उन्हें खुद सरकार से ही लड़ाई लड़नी पड़ेगी।




