Latest News

कापू मे CGPF पासबुक संधारण का शिविर आयोजित

BEO एस आर सिदार के मार्गदर्शन एवं संयुक्त शिक्षक संघ धरमजयगढ़ के अथक प्रयास का परिणाम से शिक्षकों के बहुत महत्वपूर्ण CGPF का संधारण सहजता एवं सुगमता के साथ सम्पन्न हुआ शिविर मे लगभग 160 शिक्षक साथी को लाभ मिला | कार्यक्रम मे प्राचार्य बी एन प्रसाद एवं MS कापू प्रधान पाठक गौरीशंकर पाण्डेय ने CGPF पासबुक भरने सम्बन्धी आवश्यकदिशा निर्देश दिया गया साथ ही CGPF जैसे महत्वपूर्ण कार्य के संपादन के किये लिये BEO एवं संयुक्त शिक्षक संघ व संघ अध्यक्ष रामचरण साहू धरमजयगढ़ की भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया | आज के शिविर मे शिक्षकों को आवश्यक सहयोग हेतु ब्लॉक नोडल रविलाल मेहर, संजय कुमार विश्वास एवं आशीष अग्रवाल, गंगाराम भगत, सुरेश नवनीत, जयप्रकाश राठिया, प्रेमसिंह ठाकुर, सुरेन्द्र डनसेना,लक्ष्मण यादव और करम सारथी एवं सम्बंधित सभी CAC साथियो ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया | पासबुक संधारण शिविर एक सरकारी या बैंक द्वारा आयोजित विशेष अभियान होता है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की निष्क्रिय बैंक खातों और सावधि जमा से संबंधित समस्याओं का समाधान करना, छूटे हुए दावों का निपटारा करना और बैंक पासबुक को अपडेट करना है, ताकि लोगों को उनकी जमा राशि ( जमा-पूंजी) वापस मिल सके और पारदर्शिता लाई जा सके।शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं, जैसे सेवा पुस्तिका और पासबुक का अपडेटेशन, क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान, एरियर, अवकाश रिकॉर्ड, पेंशन संबंधी प्रकरणों और अन्य लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाता है, जिससे शिक्षकों को राहत मिले और उनके सेवा अभिलेख व्यवस्थित हों।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!