नहर निर्माण में दिखा भ्रष्टाचार, अधिकारी जवाब देना नहीं समझते जरुरी, मीटिंग में व्यस्तता का हवाला देते रहते हैं ई. ई. साहब…..क्या मीटिंग है जरुरी..?

रायगढ़ जिला के जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ के कापु में कुमरता जलाशय में सलखेता से बन्धनपुर में केनाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें केनाल के मार्ग में पत्थर को हटाया नहीं गया वही 2 से 3 इंच का ढलाई किया गया है जो कि अब केनाल के दीवार धसने लगे है
आप तस्वीर में साफ देख सकतें हैं कि कैसे यहां भारी भ्रष्टाचार किया गया है। वही ग्रामीणों का आरोप की साइड इंजीनियर कार्य को देखने नहीं आते थे वही बालाजी कंट्रक्शन जांजगीर के द्वारा निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया जिसमें कही ना कही धरमजयगढ़ में बैठे अधिकारियों द्वारा इस भ्रष्टाचार को सह दिया गया है।
*क्या कहतें हैं अधिकारी*
इस सम्बन्ध में अभी तक हम 2 बार जल संसाधन विभाग के ई ई सतेंद्र विश्वकर्मा से बात कर चुके हैं पहली बार तों उन्होंने जानकारी दी की उन्हें पता नहीं था वो पत्थर हटाने का आदेश करेंगे वही कई दिन बाद भी ज़ब कार्य में सुधार नहीं हुआ तब फिर उनके पास जाने पर उन्होंने सीधा कह दिया मै मीटिंग में हु बाद में आना। वही अगर देखा जाए तों यह अधिकारी ऐसे हैं जो हमेशा मीटिंग में ही व्यस्त रहतें हैं और आम जनता को जानकारी देना जरुरी नहीं समझते हैं।