उच्चैठ-कालिदास महोत्सव -2022, का हुआ भव्य उद्घाटन.
पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में उच्चैठ-कालीदास महोत्सव का पूरे धूमधाम के साथ द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ,बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा,हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर,बेनीपट्टी के पूर्व विधायक रामअशीष यादव, बेनीपट्टी प्रखंड प्रमुख सोनी देवी के साथ पूरे जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
इसमें उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया और महान विभूति कालिदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सबने एक स्वर में कहा कि उच्चैठ ही कालिदास की जन्मभूमि है।